फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन में जिले के माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी सोमवार से घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को कक्षा के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमूपुर के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखनु के प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय व राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमर नाथ दीक्षित शामिल हैं। इनकी देखरेख में ब्लॉक स्तर पर बनाए गए नोडल अधिकारी भूपदीप सिंह औरैया, नीरज चौधरी अजीतमल, संपूर्णानंद सहार, विजयंत कैथवार भाग्यनगर, शशिकला बिधूना, पायल जैन एरवाकटरा व ममता राय अछल्दा सभी विद्यालय के संबंध में रिपोर्ट बनाकर कमेटी को सौंपेगी।
डीआईओएस ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए है कि कक्षा व विषय के अनुरूप अध्यापक बच्चों को व्हाट्सएप से जोड़कर टाइमिंग सेट कर लें। सभी अध्यापक अपने विषय का पाठ्यक्रम दीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर अपलोड कर देंगे। इसके माध्यम से बच्चें ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें