फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: असेनी में लोकल फॉल्ट और ओवरलोडिंग से बिजली किल्लत

Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। लोकल फॉल्ट व ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग हो रही है। रात को भी बिजली कटौती हो रही है। इससे घरों में इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को दुश्वारी हो रही है।
विज्ञापन

असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां व बिहारीपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति गर्मी होते ही बाधित होने लगती है। इससे लोगों को लगातार कई माह तक बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ता है। ग्रामीण रिंकू राठौर, श्यामू राठौर, दयाराम व समीर खान आदि ने बताया कि इन दिनों बिजली कटौती तेज हो गई है। दिन में अक्सर ट्रिपिंग होती है। साथ ही रात में भी तीन से चार घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। अवर अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कंट्रोल रूम से कटौती हो रही है। बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें