फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रोसेस यूनिट व वेयर हाउस के लिए मिलेगा ऋण

Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारत सरकार की ओर से कृषि आवसंरचना कोष के तहत जिले में 25 प्रोजेक्टों को शुरू कराने के लिए ऋण आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना का लक्ष्य जिला ग्रामोद्योग कार्यालय दिबियापुर को मिला है।
विज्ञापन

इस योजना में फसल कटाई के बाद कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट, वेयर हाउस, पैकेजिंग यूनिट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड शुरू की गई है। इसके तहत बैंक गारंटी पर सब्सिडी के साथ लोन भी मिलेगा। योजना के तहत मिलने वाली सहायता में बैंक द्वारा ऋण पर अधिकतम नौ प्रतिशत ब्याज चार्ज किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा तीन प्रतिशत ब्याज उपादान व प्रदेश सरकार द्वारा तीन प्रतिशत ब्याज उपादान दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना में अधिकतम 2 करोड़ के ऋण का प्रावधान है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि योजना की जानकारी के लिए वेबसाइट देखी जा सकती है। आवेदन करने के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नीलकंठ गेस्ट हाउस इंदिरानगर दिबियापुर में संपर्क करना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें