फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगा लोडिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर लोडिंग यार्ड का काम तेजी से चल रहा है। इसके छह माह में पूरा होने की संभावना है। लोडिंग यार्ड बनने से लोगों को इटावा और कानपुर से ट्रकों से माल नहीं लाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कंचौसी नगर और कानपुर देहात सीमा पर बान, रानेपुर में डीएफसी (डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) पर भाऊपुर के बाद न्यू कंचौसी स्टेशन पर लोडिंग यार्ड बनाया जा रहा है। यहां पर ट्रेनों से माल उतारा जाएगा। अभी तक खाद, सीमेंट, पत्थर, सरिया आदि सामान कानपुर या इटावा में उतारा जाता है। न्यू कंचौसी स्टेशन पर लोडिंग यार्ड बनने से यहां माल उतरेगा तो जिले और आसपास के व्यापारियों को भी सहूलियत होगी। उनका ट्रक का भाड़ा बचेगा। वर्तमान में यार्ड में बडे़ फाइबर शेड ऑफिस का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
यहां पहुंचने के लिए झींझक कंचौसी रोड से दो किलोमीटर कच्चा पहुंच मार्ग पक्का किया जा रहा है। इसके लिए किसानों की भूमि भी अधिगृहीत की गई है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि लगभग छह माह में लोडिंग यार्ड शुरू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें