फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नीलगाय को बचाने में पलटा लोडर, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। भीखेपुर-जूहीखा मार्ग पर शुक्रवार देर रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक लोडर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। चालक गंभीर घायल हुआ, हेल्पर को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

जालौन के मढ़ेपुरा निवासी अक्षय कुमार (26) और हेल्पर शेर सिंह (21) मछली लेकर कानपुर से लौट रहे थे। मिलक गांव के पास अचानक नीलगाय वाहन के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। बर्फ से लदा लोडर गड्ढे में जा गिरा। राहगीरों ने दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अक्षय कुमार को रेफर कर दिया। हेल्पर शेर सिंह को उपचार के बाद जाने दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें