फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झपकी आने से वाहन से टकराया लोडर, चालक गंभीर

Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14- घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त लोड मौजूद चौकी प्रभारी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर गांव पुरवा रहट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे कानपुर से इटावा की ओर जा रहा एक लोडर आगे जा रहे वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा। चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
कानपुर-इटावा हाईवे पर लोडर कानपुर से सब्जियां लादकर इटावा की तरफ जा रहा था। जैसे ही गाड़ी औरैया-कानपुर देहात सीमा पर स्थित मामा-भांजा ढाबा के सामने पहुंची, चालक गजेंद्र पाल (27) निवासी नगला हीरा थाना नगला खंगर, फिरोजाबाद को अचानक झपकी आ गई। इसके चलते अनियंत्रित लोडर आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसी। सूचना मिलते ही कोतवाली औरैया पुलिस मौके पर पहुंची।
लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें