बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा में चल रहे लोडर ने बाइक सवार एक युवक और उसकी मासूम बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक साल की मासूम बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक भी गंभीर रूप से घायल है। लोडर चालक भाग गया।
बेला चौराहा निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे उनका भतीजा प्रशांत कुमार (22) अपनी एक साल की बेटी यशवी को लेकर बाइक से तिर्वा रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान धर्मकांटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में प्रशांत और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। कानपुर में डॉक्टरों ने मासूम यशवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रशांत कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजन का दावा है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में भी पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
फोटो-42-यशवी। फाइल फोटो।