फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर से बरामद, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने को राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। शनिवार की रात कस्बे के एक मोहल्ले से युवती गायब हो गई थी। देररात पुलिस ने लड़की को पड़ोसी के यहां से एक लड़के के साथ पकड़ा। रविवार को लड़की और लड़के पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। देरशाम समझौते के बाद दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार की रात कस्बे के मोहल्ले से लकड़ी गायब हो गई। लड़की के परिवारीजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए लड़की की तलाश करने की मांग की थी। पुलिस ने देररात को ही लड़की को पड़ोसी के यहां से एक एक लड़के के साथ पकड़ा। लड़की और लड़की के दोनों के पकड़े जाने पर दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। रविवार की शाम तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में रहने और समझौते का प्रयास चलता रहा।
रविवार की शाम लड़की और लड़के ने एक हलफनाम लिखकर पुलिस को दिया। जिसमें दोनों ने कहा कि वह लोग एक साथ लिव-इन-रिलेशनसिप में रहने को तैयार हैं और वह अब ऐसे ही रहेंगे। बाद में दोनों आपस में शादी करेंगे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि लड़की और लड़की लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने को राजी हुए है। जिस कारण कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें