अछल्दा (औरैया)। शनिवार की रात चोरो ने क्षेत्र के ग्राम पुरवा सती में एक मकान से 10 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग एक लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह जागने पर मकान में मौजूद लोगों को पता चला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पुरवा सती में धनीराम पुत्र सीताराम का मकान है। रोज की तरह शनिवार की रात को भी परिवार घर पर सो रहा था। शनिवार की रात चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार की सुबह जब गृस्वामिनी रानी देवी व उसके बच्चे जागे तो उन्होंने अंदर मकान में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को रानी देवी ने बताया कि उसके पति पंजाब में नौकरी करते है।
वह बच्चों के साथ मकान में रहती है। बताया कि रोज की तरह शनिवार की रात भी वह मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सो रही थी। चोरो घर की सीढ़ियों से अंदर आए और दो मोबाइल, 10 हजार रुपये समेत लगभग एक लाख रुपये का कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।