फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू

Tue, 19 Aug 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी 01- यमुना पुल से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट पर जालौन को जोड़ने वाले यमुना पुल की मरम्मत का काम काफी हद तक पूरा हो गया है। ऐसे में तिपहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस छूट के बाद जालौन रोड किनारे की दुकानों पर एक बार फिर से रौनक आने लगी है। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुल में खामी आने के चलते पिछले दो सालों से इस पुल पर भारी वाहनों पर रोक लगी हुई थी। वहीं हाल ही में एक माह पहले यहां पुल की खराब आठ बेयरिंग को बदलने का काम किया गया। साथ ही साथ पिलरों पर नमी रोधक लेयर चढ़ाई गई।
काफी हद तक काम पूरा हो गया है। एक माह तक चले इस काम के दौरान वाहन और पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी। औरैया छोर पर बैरियर लगा दिया था। साथ यहां की दुकानों को भी बंद करा दिया गया था। अब वाहनों के आने-जाने की छूट से दुकानें फिर से लगने लगी हैं।
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों के आवाजाही की पुल पर छूट कर दी गई है। इससे एक माह तक बंद रहा काम धंधा फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह के मुताबिक अभी मरम्मत का काम और होना है। इसके पूरा हो जाने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही पर भी छूट कर दी जाएगी।
अब काम धंधा चलेगा
जालौन रोड किनारे खानपान की दुकान है। दो साल से वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते न के बराबर दुकानदारी चल रही थी। अब चार पहिया वाहन निकलने लगे हैं, तो काम धंधा शुरू हो गया है।- ब्रजेश कुमार
एक माह से बंद थी दुकान
जालौन की ओर से देवकली मंदिर व मां मंगलाकाली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की दुकान है। पिछले एक माह से काम पूरी तरह से बंद था। अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाने के बाद फिर से दुकानदारी बढ़ी है।-रूप नारायन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें