बिधूना। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स पदम सिंह पर शनिवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी स्वास्थ्य विभाग के ही एक अन्य कर्मचारी ने अपने परिजन के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
शनिवार रात करीब आठ बजे पदम सिंह सीएचसी के मातृ शिशु अस्पताल से अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाहर निकले थे। अस्पताल परिसर के गेट के पास पहुंचते ही आरोपी कर्मचारी ने अपने परिवार के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक डंडों, ईंटों व सरिए से हमला बोल दिया। मौके पर भीड़ जुटने पर हमलावर भाग गए। घायल अवस्था में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मौखिक शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया।
पीड़ित का आरोप है कि उन पर चौथी बार हमला हुआ है। पूर्व में भी समझौता होने के बावजूद उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बीच विवाद से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
घायल नर्स