फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठिठुरन से ठहरी जिंदगी, दो दिन बाद हो सकती है बारिश

Sun, 31 Dec 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चार दिन से ठिठुरन भरी ठंड का सितम सह रहे जनपद वासियों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। हालांकि कोहरा कम हुआ है, लेकिन ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने दो दिन में बारिश की संभावना जताई है। इससे पूर्व शनिवार को धूप घने कोहरे में छिपी रही। रात में दृश्यता शून्य हो जाती रही है। शनिवार को दिन भर घने कोहरे में कैद रहने के बाद रविवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह लोगों की आंख खुली तो कोहरा कट चुका था, लेकिन बादल धुंध और ठिठुरन से वह परेशान होकर फिर रजाई में घुस गए।
विज्ञापन

धूप न होने से दिन में ठिठुरन के कारण हाथ-पैर ठंडे पड़ गए। बाइक सवार चौक-चौराहों पर जल रहे अलाव से हाथ व पैर को गर्म करते दिखे। ठंड से बचाव के प्रयास बेअसर रहे। अधिकतम पारा 5.1 डिग्री के बाद 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी यह हाल रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के प्रभारी व वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार की देर शाम से हवा का रुख उत्तरी पश्चिमी हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार रात से 48 घंटे तक कोहरे का कहर शुरू हो जाएगा। रात व सुबह में दृश्यता शून्य रहेगी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कशमीर में रविवार से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण तीन जनवरी के बीच हिमाचल की तलहटी में पहुंचेगा। इससे जनपद में अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद कोहरे से निजात मिलेगी, लेकिन शीतलहर हावी होने से ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें