फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी से दुष्कर्म में एक को उम्रकैद व दूसरे को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में चार साल पहले एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह ने सजा सुनाई। इसमें एक दोषी को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड व दूसरे दोषी को 20 साल की सजा व 30 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
मामले में पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा व विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने बताया कि वादी की ओर से अजीतमल कोतवाली में यह मामला दर्ज कराया गया था। इसमें पीड़ित ने बताया था कि 24 जून 2020 की सुबह लगभग आठ बजे उसी 15 वर्षीय पुत्री हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी प्रिंस बढई व गौरव कोरी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर रामकिशन के घर ले गया।
विज्ञापन

जहां दोनों ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वादी अनुसूचित जाति का है। इस तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने दुष्कर्म पॉक्सो व एससीएसटी की धाराओं में प्रिंस को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे दोषी गौरव को 20 साल के कठोर कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। कोर्ट ने प्रस्तुत मामले में जमा कराई गई अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने का भी आदेश दिया। सजा पाए दोनों दोषियों को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें