फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान की तकनीक के सहारे बना जीवन आसान: डॉ. प्रभात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। गेल स्थित स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस सैफई के वाइस चांसलर (प्रेसिडेंट विज्ञान भारती इटावा विभाग) डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।



मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि आज विज्ञान की तकनीक के सहारे हम सभी का जीवन आसान हो गया है। प्राचार्य दीपा शरण ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी को विज्ञान भारती की पत्रिकाएं भेंट की गईं। विद्यार्थियों के मेंटर शिक्षकों को स्मारिका से सम्मानित किया गया। युवराज, अदिति उपाध्याय, हासिनी, अनंत दृष्टि चौधरी, आरुषि गुप्ता, रेयांश अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, दिव्यम, सुचिश्मा बिस्वाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




शिक्षकों के अनुसार आरुषि गुप्ता और युवराज का चयन गाजियाबाद में राज्य स्तर के ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ था। उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आरुषि गुप्ता को आईआईएसईआर भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कैंप के लिए चुना गया है। गेल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस वेलमुरुगन, ब्रह्मावर्त प्रांत जनरल सेक्रेटरी डॉ. सुनील मिश्रा, प्रांत ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी कौस्तुभ ओमर, कुलदीप अवस्थी, अत्री अवस्थी, ब्रजेश दीक्षित उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के तहत एक संस्थान, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के सहयोग से विज्ञान भारती (वीआईबीएचए) की एक पहल है। छठी से 11वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें