फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

Tue, 30 Aug 2016 10:49 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
प्रदेश के सभी अस्पतालों में सरकार विभिन्न दवाएं मुफ्त में दे रही हैं।
विज्ञापन
 ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मंगलवार को शहर में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो मेडिकल स्टोरों से पांच दवाइयों के सैंपल भरे। वहीं चार मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट नदारत मिलने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिलेगा वह दवाइयों की बिक्री नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने सीएमएसडी स्टोर दिबियापुर रोड समाधान पुर्वा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चार दवाओं के सैंपल लिए। इसमें पैरासेटामाल टेबलेट 500 एमजी, नारफ्लोक्सासिन टेबलेट 400 एमजी, मेटफारमिन हाईड्रोक्लोराइड टेबलेट 500 एमजी, एल्प्राजोलम 0.25 एमजी टेबलेट का नमूना संग्रहीत किया। उन्होंने बताया कि सीएमएसडीए स्टोर में सारी सरकारी वितरण की दवाइयां आती हैं। इन दवाओं को सीएचसी एवं पीएचसी केंद्रों को भेजा जाता है। यहां से लिए गए सैंपल जांच एवं विश्लेषण के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कस्बा बेला में चतुर्वेदी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।

जहां से इंजेक्शन डार्न का नमूना लिया। इसके बाद चार मेडिकल स्टोरों हिमांशु मेडिकल स्टोर, परियायत, विकास मेडिकल स्टोर कंचौसी मोड़, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर सहार एवं एमके मेडिकल स्टोर औरैया के निरीक्षण के दौरान मौके पर फार्मासिस्ट के न मिलने पर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने पर उस मेडिकल स्टोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि मौके पर फर्म मालिक दवाओं के क्रय व एवं विक्रय बिल निरीक्षण के समय जरूर उपलब्ध कराएं। अन्यथा उसके खिलाफ सरकारी चोरी का मामला माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें