फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पढ़ने की आदत को बढ़ावा देंगे माध्यमिक विद्यालयों के पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना होगी। जहां रीडिंग कार्नर भी बनाए जाएंगे। यहां छात्रों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 15 है। इनमें पुस्तकालय संचालन को लेकर एक पत्र राज्य परियोजना निदेशक स्तर से जारी किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव को दिशा निर्देश दिए गए है। बताया गया है कि पुस्तकालय विद्यालय का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें उपलब्ध सुविधाएं छात्रों के पढ़ने और समझने में सहयोग प्रदान करेंगी।
इसके साथ ही छात्रों को मौखिक व लिखित भाषा की जानकारी मिलेगी। समग्र शिक्षा का वार्षिक योजना व बजट में जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। पुस्तकालय पर इसलिए विशेष ध्यान दिया गया है कि छात्र 0 वहां आकर अध्ययन करें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं। इससे छात्रों में छोटे पाठन की आदतों का विकास होगा।
विज्ञापन

साथ ही विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के अध्ययन का अवसर भी मिलेगा। पुस्तकालय प्रतिदिन विद्यालय के खुलने के समय ही खुलेंगे। पुस्तकालय की व्यवस्था होने से छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के सभी अध्यापक भी उसमें अध्ययन कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे। इस संबंध में विद्यालयों में पुस्तकालय समिति का भी गठन किया जाएगा। विशेषकर हाईस्कूल के छात्रों को बेहतर बनाने का जोर दिया जा रहा है।


पुस्तकालय के लिए समिति के गठन के संबंध में सुझाव मांगे गए है। छात्रों को वहां पर बेहतर पुस्तकें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कुछ स्कूलों में पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

- एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें