फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लेखपाल के प्राइवेट सहायक पर काम के बदले वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में जनसुनवाई हुई। अजीतमल में तहसीलदार अविनाश कुमार से एक फरियादी ने लेखपालों के प्राइवेट सहायक पर वसूली का आरोप लगाया। तहसीलदार ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता चपटा गांव निवासी भानु विश्वकर्मा ने बताया कि तहसील में तैनात लेखपाल अपने साथ प्राइवेट लड़के रखे हैं। यह लेखपाल के कहने पर जनता से कामकाज के नाम पर वसूली करते हैं। गांव बरवटपुर महेवा निवासी रश्मि तिवारी अपने दिव्यांग पति अंकित कुमार के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बारिश के चलते उनका मकान गिर गया है। लेखपाल मौके पर जांच कर चुके हैं। मकान गिरने के बाद वह परिवार के साथ तिरपाल डालकर रहने के लिए मजबूर हैं। दंपती ने आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई। इसी तरह गांव सांफर निवासी सलीम अली अपनी पत्नी व बच्चे के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। दिव्यांग सलीम अली ने बताया कि बरसात के दौरान उनका मकान गिर गया है। मकान के अलावा उनके पास रहने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं है। इसी तरह जमीन बंटवारे और कब्जे की कई शिकायतें पहुंची। वहीं, संपूर्ण समाधान दिवस के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती को अजीतमल पहुंचना था लेकिन सदर ब्लॉक में दिव्यांग शिविर लगने के चलते उन्होंने सदर तहसील में जनसुनवाई की। सदर तहसील में 95 शिकायतें आईं। जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण हो गया। ज्यादातर मामले जमीन कब्जाने के रहे। अजीतमल तहसील सभागार में तहसीलदार अविनाश कुमार व अन्य अधिकारियों ने 136 शिकायतें सुनीं। मौके पर चार का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें