फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पंचायत सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल, कई में लटके ताले

Thu, 02 Jul 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-44- पंचायत सचिवालय में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। ग्रामीण इलाकों में जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व परिषद द्वारा जारी किए गए निर्देश पहले ही दिन हवा-हवाई साबित हुए।
विज्ञापन

परिषद ने आदेश दिया था कि एक जुलाई से सभी लेखपाल अनिवार्य रूप से आवंटित पंचायत सचिवालयों में बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे लेकिन लेखपाल पंचायत सचिवालयों में पहुंचे ही नहीं। ज्यादातर गांवों के सचिवालयों में ताले जड़े नजर आए।
राजस्व परिषद के आदेशों का औरैया जनपद में जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट रही। बुधवार को जिले के कई पंचायत सचिवालयों में ताले लटके रहे थे। वहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में जहां ग्रामीण पहुंचे वहां किसी को न पाकर वह लौट गए। यह बात संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आई।
विज्ञापन

-
केस-01
कीरतपुर : लेखपाल व सचिव नहीं मिले
बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीरतपुर में दोपहर 12:28 पर पंचायत सचिवालय पर ताला लटक रहा। पंचायत सहायक, लेखपाल व सचिव कोई भी मौजूद नहीं मिला। ऐसे में ग्रामीण लौट गए।

केस-02
पुसौली : दोपहर पर लटका रहा ताला
बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत की पुसौली में दोपहर 12:34 पर ताला लटका मिला। यहां परिसर में बच्चे खेलते नजर आए। पंचायत सहायक से लेकर लेखपाल नदारद रहे। इससे खाली परिसर देख लोग लौट गए।

केस-03
वसई : ग्रामीण मिले पर लेखपाल नहीं
बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत वसई में 1:06 पर खुला मिला। यहां ग्रामीण मिले, लेकिन सचिव से लेकर लेखपाल व पंचायत सहायक नहीं मिले। इस कारण से जो लोग आए थे, वह भी लौट गए।

केस-04
हैदरपुर : ताला लटका देख लौटे लोग
अजीतमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदरपुर के सचिवालय में सन्नाटा रहा। यहां लेखपाल समेत अन्य कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। यहां हैदरपुर निवासी अनिल कुमार परिवार रजिस्टर की नकल लेने पहुंचे थे। दोपहर एक बजे तक ताला लटका रहने से वो वापस लौट गए।

ज्यादातर सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल



जिले में 477 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं 100 के करीब लेखपाल है। राजस्व परिषद के निर्देश पर एक जुलाई को लेखपालों को पंचायत सचिवालयों में पहुंचना था लेकिन पहले दिन ज्यादातर पंचायतों में लेखपाल पहुंचे ही नहीं। ऐसे में कहीं न कहीं शासन के निर्देश कागजों तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन


-



वर्जन

राजस्व परिषद से मिले निर्देशों के अनुसार सभी लेखपालों को आदेश जारी कर दिए गए थे। बैठने की व्यवस्था एवं अन्य साधनों को देखकर उन्हें आदेशों का पालन किए जाने हेतु निर्देश दिए जाएंगे। अविनाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी

फोटो-44- पंचायत सचिवालय में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो-44- पंचायत सचिवालय में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो-44- पंचायत सचिवालय में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें