फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकानों में लगी आग की जांच करने पहुंचे लेखपाल

Sun, 10 May 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के भगवतीगंज बाजार में इलेक्ट्रिक दुकान और गोदाम में बृहस्पतिवार को देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के मामले में लेखपाल जय प्रताप गौर ने जांच पड़ताल कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल को पीड़ित अभिषेक शर्मा ने 50 लाख रुपये से अधिक नुकसान होने एवं परी मोबाइल सेंटर संचालक ने सात लाख के नुकसान होने की बात कही। लेखपाल ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। वहीं, देर शाम पीड़ितों ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामला अग्निशमन विभाग से जुड़ा होने के कारण तहरीर नहीं ली। व्यापार मंडल के सदस्यों ने शासन और जिला प्रशासन से अग्निकांड से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें