फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धान खरीद की जांच करने पहुंचे लेखपाल, ग्रामीणों के लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। वैवाह स्थित सराय शीशग्रान समिति पर संचालित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद केंद्र में फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे। किसानों ने बिना एक दाना खरीदे ही 3900 क्विंटल की खरीद दिखाने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को लेखपाल चंद्रप्रकाश ने गांव पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों के बयान लिए। इसके बाद वह लौट गए।
विज्ञापन

धान खरीद में फर्जीवाड़े के आरोप लगने के बाद मंगलवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। किसानों और क्रय केंद्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि उन्होंने कभी भी केंद्र पर खरीदे होते नहीं देखी। ऐसे में केवल कागजों में ही खरीद की गई है। खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया के आदेश पर लेखपाल चंद्र प्रकाश जांच करने गांव पहुंचे। उन्होंने समिति के आसपास रहने वाले तथा आरोप लगाने वाले करीब 25 किसानों के विस्तृत बयान दर्ज किए।
राजस्व लेखपाल चंद्रप्रकाश ने बताया कि उपजिलाधिकारी बिधूना के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। दर्ज किए गए सभी बयान रिपोर्ट सहित उपजिलाधिकारी को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें