फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अमोनिया गैस सिलिंडर में लीकेज, बड़ा हादसा बचा

Sat, 09 Aug 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। अमोनिया गैस से भरी डीसीएम में एक सिलिंडर लीक हो गया। स्थानीय लोगों ने डीसीएम वाहन से धुआं उठता देख चालक को जानकारी दी। चालक ने तत्काल वाहन को नहर पटरी पर खड़ा कर दिया। इससे हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

यह घटना याकूबपुर कस्बे के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई। वाहन चालक सोनू ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को भीड़-भाड़ से दूर रामगंगा निचली नहर के पास ले जाकर खड़ा कर दिया। वहां पर सिलिंडर से धीरे-धीरे पूरी गैस निकल गई।
थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने जांच कर बताया कि डीसीएम में कई सिलिंडर थे। इनमें एक में गैस लीक हो रही थी। गैस पूरी तरह से निकल जाने के बाद ही वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें