फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फर्जी बिलिंग के आरोप में रिपोर्ट

Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सराफा व्यापारी ने दिल्ली की एक फर्म के मालिक समेत अन्य कर्मचारी पर गुणवत्ताविहीन काम व फर्जी बिलिंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के पुराना बाजार निवासी शिवम की फूलगंज में सराफा की दुकान है। बेटे वंश पोरवाल ने दुकान के नवीनीकरण के लिए नई दिल्ली सराय लाडो की एसकेएफ इंटीरियर डेकोरेशन फर्म की वेबसाइट से पांच अप्रैल को प्रबंधक विवेक गुप्ता से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान फर्म के प्रबंधक ने 10 हजार रुपये विजिटिंग चार्ज मांगा। बताया कि विजिटिंग चार्ज देने पर फर्म की तरफ से योग्य इंटीरियर डिजाइनर भेजने की बात कही।
आरोप है कि सात अप्रैल को डिजाइनर न भेज कर फर्म के मालिक सहायक संध्या सिंह चालक के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी लिखित कागजात के 50 हजार टोकन व कुछ रुपये मांगे। झांसे में आकर बेटे ने चार लाख रुपये ऑनलाइन अलग-अलग खाते में डाल दिए। इसके बाद फर्म द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग कर असंतुष्टिपूर्ण काम किया गया। तय समय पांच-छह सप्ताह में काम पूरा नहीं हो सका। बाद में उनके द्वारा भेजे गए कर्मचारी एक-एक चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने काम रद्द कर रुपये वापस करने को कहा। इस पर 12 जून को फर्जी बिल बनाकर भेज दिया गया। फर्जी बिलिंग पर आपत्ति जताने व पुलिस से शिकायत की बात कही तो फर्म का मालिक नसीम खान गलत आरोप लगाने लगा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें