फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अधूरी पाइपलाइन से लीकेज, रास्तों में जलभराव

Tue, 07 Oct 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 07 एयूआरपी 11 सतेंद्र। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। हर घर जल योजना में जलापूर्ति पहुंचाने के लिए जल निगम की खोदी गई सड़कें मुसीबत बन गई हैं। खोदी गई सड़क से जगह-जगह पर रास्ते ऊबड़-खाबड़ हैं तो पाइप लाइन के लीकेज होने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। लीकेज लाइनों से एक तो घरों में दूषित व गंदा पानी पहुंच रहा है, दूसरे पुलिया के नीचे से बड़ी पाइप लाइन निकाली जाने से जलनिकासी भी बंद हो गई है। ऐसे में लोगों को दुश्वारियां हो रही हैं।
विज्ञापन

जल निगम द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र को जोन में बांटकर कार्य किया जा रहा था। जोन तीन में नगर के पांच वार्ड आंबेडकर नगर, गांधीनगर, आर्यनगर, राजीव नगर व सूर्यनगर में अभी भी अधूरे काम पड़े होने से लीकेज हो रहा है। इससे इन मोहल्लों की गलियों में जलभराव की स्थिति है। आंबेडकरनगर सब्जी मंडी के पास एक पुलिया के नीचे से पानी की डीआई लाइन निकाल दी गई है। इससे पुलिया से पानी ही निकलना बंद हो गया है। इससे पुलिया के किनारे कचरे का ढेर लगा रहता है। इस से सब्जी मंडी आने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निदान के लिए सभासदों ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। डीएम ने एसडीएम को समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश भी दिए हैं।

क्या बोले नागरिक, गंदगी से जीना मुहाल
फोटो 07 एयूआरपी 11 सतेंद्र। संवाद
फोटो 07 एयूआरपी 12 रजनी। संवाद
पुलिया के नीचे आती बदबू
शिक्षक सतेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जब भी मंडी से सब्जी लेने जाते हैं तो पुलिया के नीचे जमा गंदगी से बदबू आती है। इससे सब्जी लेना तक मुश्किल होता है। आर्यनगर के रजनीकांत शुक्ला ने बताया कि वार्डों की हालत बहुत ही खराब है। जगह-जगह खुदी पड़ी लाइन के कारण लीकेज हो रहे हैं। एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि समस्या की जानकारी हुई है। शीघ्र ही जल निगम के जेई को बुलाकर समस्या से निजात दिलाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 07 एयूआरपी 11 सतेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें