फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: लक्ष्मण-परशुराम संवाद का खूब लुत्फ उठाया

विज्ञापन
आरती करते भाग्यनगर ब्लॉक प्रमुख अजय यादव - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। गांव कोठीपुर के बाबा ब्रह्मदेव स्थल पर आयोजित श्रीराम लीला महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण-परशुराम संवाद का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत मुख्य अतिथि भाग्यनगर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अजय यादव ने राम-लक्ष्मण की आरती कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को राम के आदर्शों से शिक्षा लेकर उनके विचार अपने जीवन में उतारना चाहिए।
इसके बाद में रामलीला में दर्शाया गया कि मिथिला में राजा जनक ने सीता स्वयंवर में दूर-दूर से राजाओं को आमंत्रित किया। जनक ने सीता जी का विवाह भगवान शिव का धनुष तोड़ने वाले के साथ करने की प्रतिज्ञा की। कोई भी राजा धनुष को तोड़ना तो दूर, अपनी जगह से हिला भी नहीं सका।
विज्ञापन

इस पर राजा जनक दुखी होकर विलाप करने लगे। इस बीच विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिव धनुष को खंडित किया। लीला में लक्ष्मण-परशुराम के बीच छिड़ा संवाद सुबह तक चलता रहा। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अमित दिवाकर के अलावा तेज सिंह कुशवाहा, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, अनुपम तिवारी, अवनीश कठेरिया, चुनमुन तिवारी, रामकिशोर कठेरिया, अवनीश त्रिपाठी, शोभित तिवारी, सतीश दिवाकर व सुनील सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें