राजस्व अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
अजीतमल। बिधूना तहसीलदार के खिलाफ जिले भर के राजस्व अधिवक्ता एकजुट हो रहे हैं। बुधवार को अजीतमल तहसील में राजस्व अधिवक्ताओं ने विरोध जता हड़ताल की। शीघ्र ठोस कदम न उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अजीतमल तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिवक्ता बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कहा कि बिधूना तहसील में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में बड़े पैमाने पर हुए घोटाले और समस्याओं के खिलाफ बिधूना के वकील हड़ताल पर हैं। तहसील प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को गुमराह कर निबंधन कार्यालय अस्थायी तौर पर मुख्यालय शिफ्ट कर लिया है।
मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही यदि ठोस कदम न उठाया गया, तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह सेंगर, मनोज कुमार शुक्ला, सुनील कुमार कुशवाहा, कृष्णपाल सिंह राजपूत, धर्मनारायण प्रजापति, बृजपाल सिंह सेंगर, सर्वेश कुमार सविता, ऋषभ सक्सेना मौजूद रहे।
छह मार्च को भी रखेंगे हड़ताल
तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के समर्थन में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन सदर तहसील के सभी अधिवक्ता छह मार्च को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। ये जानकारी राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामविनोद शुक्ला ने दी।