तहसील परिसर में नारेबाजी करते अधिवक्ता।
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार कर नारेबाजी की। वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि एक फरवरी को दिए ज्ञापन में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि तहसील के विभिन्न पटलों पर जमकर वसूली की जा रही है। बिना धन के कोई कार्य नहीं होता है। कहा कि सभी बिंदुओं का निस्तारण न होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
आठ फरवरी से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता गलत आरोप लगा रहे हैं। कोई भी पत्रावली लंबित नहीं है। अगर कोई पत्रावली पेंडिंग है तो अधिवक्ता नाम सहित बताएं, तीन दिन में काम पूरा किया जाएगा।