फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च अंत तक भेजी जाएगी आगणन रिपोर्ट, सर्वे तेज

विज्ञापन
दिबियापुर से गुजरा बिलरायां पनवाड़ी टू लेन का राजमार्ग। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्च अंत तक औरैया-बेला के बीच टू लेन रमार्ग को फोरलेन किए जाने व दिबियापुर में बाईपास निर्माण की आगणन रिपोर्ट संस्तुति के लिए भेज दी जाएगी। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की पहल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी से आगणन रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद सर्वे की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

बिलरायां पनवाड़ी राजमार्ग औरैया के शेरगढ़ घाट से लेकर बेला तक फोरलेन नहीं हो पाया है। काफी समय से इस मार्ग के फोरलेन किए जाने की मांग की जा रही है। साथ ही इस मार्ग पर स्थित दिबियापुर में जाम की समस्या के निदान के लिए बाईपास निर्माण की भी मांग की जा रही है। इस मांग को कृषि राज्य मंत्री एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने 16 जून 2020 को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर प्रमुखता से उठाया था। बताया था कि कन्नौज, औरैया, जालौन व हमीरपुर को जोड़ने वाले इस मार्ग की औरैया जनपद में लंबाई 53 किलोमीटर है। इसके साथ ही दिबियापुर कस्बे में जाम की समस्या से निजात के लिए असेनी से कंचौसी तक बाईपास निर्माण के लिए स्वीकृति दिए जाने की मांग की थी। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अमित शुक्ला ने बताया कि औरैया से बेला के बीच मार्ग के फोरलेन होने से छूटने के कारणों के बारे में आख्या मांगी गई है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि बेला से असेनी तक मार्ग को फोरलेन किए जाने का सर्वे का पूरा कर लिया है। असेनी से कंचौसी के बीच प्रस्तावित नए बाईपास के लिए संरेखण निर्धारण (एलाइनमेंट) के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जानी है। इसके लिए लगभग दस दिन पहले जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें