फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाईपास ओवरब्रिज के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू

Fri, 20 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। बाईपास ओवरब्रिज स्वीकृत होने के बाद ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम व राजस्व टीम ने भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत शुक्रवार को लेखपाल की मौजूदगी में नापतौल कर भूमि पर खूंटी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सरकार द्वारा बाईपास ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृत मिलने के बाद सेतु निगम के उच्चाधिकारियों सहित कई विभागों की टीमों ने निरीक्षण किया था।
शुक्रवार को सेतु निगम के जेई संकेत कुमार व लेखपाल सतेंद्र यादव ने करीब 1800 मीटर लंबे ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है। लेखपाल ने बताया कि भूमि का अधिग्रहण में ओवरब्रिज की चौड़ाई 17 मीटर है। इसकी नापतौल कर खूंटे लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट सेतु निगम के अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। उसके बाद किसानों की जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर जाम की समस्या है।
विज्ञापन

सरकार से लोग बाईपास ओवरब्रिज बनाने की कई वर्षों से मांग कर रहे थे। सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बाईपास ओवरब्रिज बनाने के लिए करीब साढ़े 73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें