आदर्श नगर मोहल्ला निवासी आसिफ घर में ताला लगाकर परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर और 30 रुपये नगद पार कर दिए।
आदर्श नगर मोहल्ला निवासी आसिफ ने बताया कि नगर के ही नवीन बस्ती में अपने भाई के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार की सुबह मकान के ताला टूटे देख किसी ने फोन पर जानकारी दी।
मकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मकान का ताला तोड़ता दिखाई दे रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद