गलवां घाटी में भारत व चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में कर्नल समेत 20 जवानों के शहीद होने की घटना से हर वर्ग में आक्रोश है। गुुरुवार को कई जगह चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनरतले शहर के सुभाष चौक पर युवा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। भाजयुमो उपाध्यक्ष आदर्श चतुर्वेदी ने चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
इस मौके पर पंकज अग्निहोत्री, अनुराग सिंह कपिल मिश्रा, आर्यन पोरवाल, सत्यम दुबे, उत्कर्ष चतुर्वेदी, हिमांशु दीक्षित व अमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
शिवसेना कार्यालय पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। इस दौरान शिवसेना प्रदेश सचिव ऋषभ त्रिपाठी, जिला प्रमुख गौरव शुक्ला, नगर प्रमुख बबलू महाराज, महासचिव श्याम वेद शुक्ला, दीपू तिवारी, शिवम विश्नोई, पवन अवस्थी व आयुष आदि मौजूद रहे(
वहीं, ककोर के गांव इटाहा में बजरंग सेना ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष गोपाल तिवारी के अलावा भीमा दुबे विकास अवस्थी, सौरभ तिवारी, गुड्डू तिवारी, अंशुल मिश्रा, राजू तिवारी व पूतन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिबियापुर कस्बे में चीन का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला संयोजक गौरव राजपूत, विभाग संयोजक उरई अर्पित चौहान, नगर मंत्री सूरज दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष शुक्ला के अलावा अजीत राजपूत, मनीष राजपूत व विपिन राजपूत आदि मौजूद रहे।
वहीं, बिधूना में पूर्व सैनिकों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में कैंडल जलाई। पूर्व सैनिक समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश बाबू चौहान ने कहा कि चीन की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
वहीं, स्वयंसेवी संगठन सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर चीन का पुतला फूंककर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यहां आशीष मिश्रा, आशीष बाजपेई, आशू मिश्रा, संगम मिश्रा, दिवाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।