फोटो-22-क्रिकेट मैच का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद
फफूंद (औरैया)। फफूंद क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवें दिन शुक्रवार को चार टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें लगान इलेवन और बिहारी इलेवन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
सुबह की पाली में लगान इलेवन और ग्रेजुएट इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें लगान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेजुएट इलेवन की टीम 65 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इससे लगान इलेवन ने 14 रन से मैच जीत लिया। लगान इलेवन के गेंदबाज शादाब अहमद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरी पाली में ब्रदर्स इलेवन और बिहारी इलेवन के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर्स इलेवन ने 78 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहारी इलेवन की टीम ने सात ओवर में लक्ष्य पाकर मैच जीत लिया। इस दौरान आयोजक अयान, फारूक,आजम, शकील भाई, गोलू, महफूज, मुजम्मिल व कमेंटेटर आलम सलमानी की कमेंट्री ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
टीम न आने से निरस्त हुआ मैच
बिधूना। शुक्रवार को रुरुगंज क्रिकेट टूर्नामेंट में कोई टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। इससे मैच निरस्त कर दिया गया। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को टीमों ने मैच खेलने की सूचना दी है। इससे शनिवार को मैच खेला जाएगा। (संवाद)