फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टैक्सी स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, चालक से लेकर यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के यमुना रोड किनारे चड्ढा टाॅकीज के सामने नगर पालिका परिषद की ओर से स्थापित टैक्सी स्टैंड सुविधाओं का अभाव है। यहां भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शौचालय में ताले लगे हैं।
विज्ञापन




शासन के सख्त रुख के बाद वर्ष 2023 में शहर के चड्ढा टॉकीज के सामने टैक्सी स्टैंड व वाहन खड़े करने की सुविधा शुरू की गई। नगर पालिका परिषद की ओर से यहां टिनशेड बनवाकर शौचालय का निर्माण कराया गया। साथ ही पीने के लिए टंकी बनवाई गई। यहां पर 400 से ज्यादा सवारी वाहनों का रोजाना आवागमन होता है।
ऐसे में काफी संख्या में यात्रियों की आवाजाही भी होती है। यहां बनी टंकी की टोटियां टूट जाने से पानी पीने के लिए लोगों को आस-पड़ोस में हैंडपंप ढूंढना पड़ता है। न मिलने पर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। ठेकेदारी व्यवस्था के तहत यहां रोजाना राजस्व भी वसूला जा रहा है। इस सब के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

शौचालय में जड़ा ताला टैक्सी स्टैंड की अनदेखी की गवाही दे रहा है। वहीं पेयजल का संकट भी है। ऐसे में यात्रियों ने स्टैंड जाने से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। खानपुर चौराहा व सुभाष चौक से ही वाहन पकड़ना शुरू किया है।
विज्ञापन

वर्जन
टैक्सी स्टैंड पर सुविधाओं को लेकर ईओ को अवगत कराया गया है। जल्द ही सभी पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे।
अनूप गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें