फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Mon, 25 May 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26- हादसे के बाद बिलखती महिलाएं। संवाद - फोटो : एडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फफूंद। दिबियापुर रोड पर रविवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जसा का पुरवा निवासी नंदराम दोहरे (50) रविवार रात करीब 10 बजे साइकिल से गांव से फफूंद जा रहे थे। दयालनगर बंबा के आगे दिबियापुर रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को जानकारी दी। नंदराम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन बेटे व एक बेटी है। वह छोटे बेटे रवि कुमार के साथ फफूंद में किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें