फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शराब पीने से रोका तो मजदूर ने लगाया फंदा

Sat, 28 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में शुक्रवार सुबह एक मजदूर फंदे से लटक गया। गनीमत रही कि समय रहते परिजन की नजर पड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वह शराब पीने से मना करने की बात को लेकर नाराज था।
विज्ञापन

समरथपुर निवासी सर्वेश सविता (45) मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर के एक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। संदेह होने पर परिजन ने धक्का देकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सर्वेश पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। परिजन ने फंदे से उतर कर उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजन ने बताया कि सर्वेश शराब पीने का आदी है। बृहस्पतिवार को शराब पीने से मना करने पर नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें