फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: काम के दौरान संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Wed, 28 Jan 2026 06:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। हैंडपंप सही करने के दौरान संदिग्ध हालात में एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी और परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस व परिजन हार्ट अटैक की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण पता चलेगा। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटकापुर निवासी शैलेंद्र कुमार (35) गांव नियामतपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खराब सरकारी हैंडपंप को ठीक करने के लिए साथियों के साथ बुधवार को गया था।

गांव पहुंचने के बाद साथी मजदूर हैंडपंप सही करने लगे, जबकि शैलेंद्र काम के दौरान कुछ देर के लिए किनारे बैठ गया। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते वह गिर गया। हैंडपंप सही कर रहे साथी ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


शैलेंद्र को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत के बाद पत्नी आराधना, बेटा सूर्यांश (5), बेटी प्रांशी (4) व मानसी (2) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मजदूर के पांच माह का भी एक बेटा है। जानकारी पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। परिजन से घटना को लेकर पूछताछ की।

अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी जांच में मजदूर के हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें