फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएचसी भेजे गए लैब टेक्नीशियन, 13 की हुई जांच

विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी15- असजना पीएचसी में मरीजों की जांच करता लैब टेक्नीशियन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिधूना। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का कई जगहों पर महज कोरम पूरा हो रहा है। जांच के नाम पर कहीं लैब टेक्नीशियन नहीं तो कहीं वजन माप कर मरीजों को लौटाया जा रहा है। शुक्रवार को असजना पीएचसी में लैब टेक्नीशियन के न पहुंचने से मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा था। मामला उजागर होने के बाद पीएचसी में मरीजों की संख्या कम होने का दावा कर लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी सीएचसी में लगाए जाने की बात कहने वाले बिधूना सीएचसी अधीक्षक बीपी शाक्य ने खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को एक लैब टेक्नीशियन को असजना पीएचसी भेजा। हालांकि जांच के लिए महज 13 मरीज ही यहां पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को शिविर में जांच न होने व महिलाओं के लौटने की वजह से शनिवार को संख्या कम रही।
विज्ञापन

असजना पीएचसी में शनिवार को कोई भी गर्भवती महिला नहीं पहुंची। छह मरीजों की डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया की जांच की गई, जबकि 4 मरीजों की शुगर जांच की गई। तीन अन्य मरीजों ने भी जांच कराई। गनीमत रही कि बुखार पीड़ित किसी मरीज में डेंगू, टाइफाइड या मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। वहीं बिधूना सीएचसी में भी शनिवार को मरीजों की संख्या अधिक रही।शाम चार बजे तक कुल 288 मरीज पहुंचे। लैब टेक्नीशियन योगेन्द्र सिंह द्वारा चार मलेरिया व चार टाइफाइड रोगियों की जांच की। वहीं 34 गर्भवती महिलाओं की एचआइबी,आरबीएस और बीडीआरएल की जांचें की गईं। कोई मरीज पॉजिटिव नहीं निकला।



-
फोटो-20एयूआरपी17- ककोर पीएचसी में आयोजित शिविर। संवाद
ककोर व सोंधेमऊ में नहीं हुई जांच
ककोर पीएचसी प्रभारी और लैब टेक्नीशियन अवकाश पर हैं। शनिवार को यहां शिविर में महज फार्मासिस्ट रजनीश कुमार मौके पर मिले। लैब टेक्नीशियन न होने से प्रमुख जांचे न हीं हो सकीं।पीएचसी प्रभारी डॉक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि सिर्फ एक फार्मासिस्ट अनिल कुमार की नियुक्ति है। कोई एलटी नहीं है।
विज्ञापन

-
फोटो-20एयूआरपी18- कुदरकोट आरोग्य मंदिर में लटका ताला। संवाद

आरोग्य मंदिर में लटका रहा ताला
कुदरकोट के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अभियान के दौरान भी ताला लटका रहा। सीएचओ की तैनाती न होने से लगातार यह सेंटर बंद है। एरवाकटरा अधीक्षक डॉक्टर मोहित यादव ने बताया कि सीएचओ न होने के कारण केंद्र लगभग एक साल से बंद है। सीएचओ की तैनाती होने पर सेंटर का संचालन शुरू होगा।

फोटो-20एयूआरपी15- असजना पीएचसी में मरीजों की जांच करता लैब टेक्नीशियन। संवाद- फोटो : mathura

फोटो-20एयूआरपी15- असजना पीएचसी में मरीजों की जांच करता लैब टेक्नीशियन। संवाद- फोटो : mathura

फोटो-20एयूआरपी15- असजना पीएचसी में मरीजों की जांच करता लैब टेक्नीशियन। संवाद- फोटो : mathura

फोटो-20एयूआरपी15- असजना पीएचसी में मरीजों की जांच करता लैब टेक्नीशियन। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें