फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एंटी रोमियो दस्ता सक्रिय, त्योहार में रहें बेखौफ

विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी11- छात्राओं से संवाद करती पुलिस। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
औरैया। नवरात्र, धनतेरस और दीपावली त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ जाएगी। चोर उचक्के, टप्पेबाज व लुटेरों के अलावा शोहदे भी सक्रिय होंगे। ऐसे में यह अपराधी किसी घटना को अंजाम देकर दहशत न फैला पाएं इसके लिए फिर से एंटी रोमियो दस्ता को सक्रिय किया गया है। इसके अलावा संबंधित थानों की पुलिस को भी भ्रमणशील रहकर ऐसे अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मंदिरों में भी महिला पुलिस कर्मियों को तैनाती की गई है। नवागत एसपी अभिषेक भारती ने सर्किल के सभी सीओ व थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि शाम छह बजे से रात 10 बजे तक कस्बा व भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्ती बढ़ा दें। एंटी रोमियो दस्ता स्कूल-कालेज के बाहर निगरानी करें। शनिवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक एंटी रोमियो दस्ता ने स्कूल काॅलेज पहुंचकर छात्राओं को महिला सशक्तीकरण से जुड़ी जानकारियां देने के साथ हेल्पलाइन नंबर भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें