फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुसुमा ने सीमा परिहार का अपहरण कर बनाया था डकैत

Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बीहड़ में 90 का दशक दस्युओं का बोलबाला था। गांवों के मुखिया से लेकर लोकसभा तक के चुनाव में किसकाे वोट देना है। इसका फरमान बीहड़ से जारी होता था।
विज्ञापन

अपने गिरोह को बड़ा करने के लिए डकैत मासूमों का अपहरण कर अपराध की दुनिया में ले जाते थे। सीमा परिहार को दस्यु बनाने में भी कुसुमा नाइन की भूमिका रही थी।
गैंग के लिए भोजन व हथियार की व्यवस्था के लिए डकैत अपहरण व राहजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद परिजन को चिट्ठी भेजकर फिरौती की मांग रखते थे। फिरौती न मिलने पर अपह्रत की हत्या कर देते थे या फिर उनको अपनी गैंग का सदस्य बना लेते थे। अयाना थाना क्षेत्र के बबाइन निवासी सीमा परिहार के पिता पशुपालन व दुकान का संचालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन

वर्ष 1983 में जब सीमा परिहार 13 वर्ष की थीं तब कुसुमा नाइन व लालाराम ने गैंग के साथ रात के समय धावा बोलकर उनका अपहरण कर लिया। करीब दो साल तक सीमा को अपने साथ लेकर घूमते रहे। डकैतों के साथ लंबा समय बिता देने पर सीमा ने भी हथियार उठा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें