फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए कुलदीप दोहरे

Sun, 18 Dec 2016 11:42 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
कानपुर में भाजपा की सदस्यता लेते कुलदीप दोहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले कुलदीप दोहरे ने रविवार को पार्टी का साथ छोड़ दिया। उन्होंने लाव लश्कर के साथ कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिले में बसपा को औरैया सदर से एक करारा झटका लगा है। वहीं भाजपा कुलदीप दोेहरे के सहारे दलित वोटों पर निगाह लगाए है।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी से 2012 में औरैया सदर सीट से विधान सभा चुनाव लड़े कुलदीप दोहरे सपा प्रत्याशी मदन सिंह गौतम से दस हजार वोट से पीछे रह गए थे। कुलदीप दोहरे को 51 हजार मत मिले थे। कुलदीप दोहरे ने शनिवार को पार्टी से किनारा करके भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होने कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र के समक्ष समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अचानक ही जिले में बसपा को एक करारा झटका लगा है। वहीं कुलदीप दोहरे की नाराजगी इस बार टिकट कटने को लेकर बताई जा रही है। इस बार बसपा ने औरैया सुरक्षित सीट से लखना के पूर्व विधायक भीमराव अंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि कुलदीप दोहरे भाजपा से औरैया सीट से अपना दावा प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें