फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1282 मेधावियों को मिले लैपटाप

Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
लैपटाप के लाभार्थी छात्रों के साथ प्रभारी मंत्री व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेल आडीटोरियम में आयोजित लैपटाप वितरण कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने लैपटाप वितरण के दौरान चुनावी हित साधा। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वायदे पूरे किए। अब आप लोगों की बारी है। कार्यक्रम में 1282 मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटे गए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी मंत्री गोप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। वह सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के भेदभाव को दरकिनार कर लागू की गईं हैं। पूरे प्रदेश को सड़कों का जाल बिछाकर जोड़ दिया गया है। शहरों के लिए मैट्रो रेल चलवाई। वहीं गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ दिया गया।

डीएम औरैया के बालाजी ने कहा कि सूची बनाकर सभी शिक्षा बोर्डों, जाति के 1282 मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटाप सूची में शामिल किया गया है। एसपी अतुल शर्मा, डीआईओएस चंद्रप्रताप सिंह, सीडीओ सतेंद्र नाथ चौधरी, राज्यमंत्री मो.इरशाद, राज्यमंत्री ब्रजेश शुक्ला, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, श्यामबाबू यादव, कमलेश यादव, गौरव यादव, सोनू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई छात्राओं ने की लैपटाप न मिलने की शिकायत
लैपटाप वितरण के बाद कई छात्राओं ने सूची में नाम होने के बाद भी लैपटाप न मिलने की शिकायत डीआईओएस से की। बिधूना ब्लाक से पहुंची अंजली सिंह, रिंकी, अनुष्का ने शिकायत की कि उनका नाम सूची में था। फिर भी लैपटाप नहीं मिला। इस पर डीआईओएस चंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि पहले सूची बनी थी। इसमें अधिक छात्र छात्राओं के नाम थे। क्योंकि केवल 1282 लैपटाप वितरण का लक्ष्य था। इसलिए अधिक उम्र वाले छात्र-छात्राओं को सूची से अलग करना पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें