फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्षत्रिय महासभा का सम्मेलन संपन्न, पूर्व सैनिक और बुजुर्ग सम्मानित

विज्ञापन
फोटो -3- कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व समाज के लोग। स्रोत:आयोजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औरैया। विजया दशमी के अवसर पर क्षत्रिय महासभा ने जालौन चौराहा स्थित महाराणा प्रताप भवन में मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता दी गई और पूर्व सैनिकों व बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता रचना सिंह ने की। जौनपुर के पूर्व सांसद कुंवर धनंजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। कुंवर धनंजय सिंह ने रावण दहन से सदाचार और सकारात्मक विचारों को अपनाने की प्रेरणा लेने को कहा। आयोजकों ने जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों की शिक्षा में सहयोग को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। ऐसे प्रयासों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में रिया की शादी के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मेधावी छात्र वीर प्रताप को पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपये मिले। राधिका की शिक्षा के लिए भी 10 हजार रुपये की मदद प्रदान की गई। विधान परिषद सदस्य अविनाश चौहान, इटावा विधायक सरिता भदौरिया, रविंद्र सिंह कुशवाहा, दीपू सिंह, गौरव सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

फोटो -3- कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व समाज के लोग। स्रोत:आयोजक- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें