दिबियापुर। गांव अबावर में 19 अक्तूबर की रात शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद 25 वर्षीय देवेश कुमार दोहरे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन के अनुसार, देवेश शराब पीने का आदी था। 19 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा। वहां उसकी पत्नी रश्मि से विवाद हो गया। विवाद के बाद देवेश ने फंदे से लटक कर जान दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब को लेकर उनमें अक्सर विवाद होता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।