फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ आध्यात्मिक समारोह शुरू

Mon, 12 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम मुड़ैना रामदत्त में जुआ पुल के पास श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ एवं पंचकुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ का समारोह कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। रविवार को बैंड बाजों की बीच बज रहे भक्ति गीतों के साथ निकली कलश यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के पश्चात कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

 
कलश यात्रा का शुभारंभ पंडित करुणा शंकर दीक्षित द्वारा मंत्रोचारण के साथ कराया। कलश यात्रा कथा मंडप से शुरू होकर सेंगुर नदी से जल भरकर विभिन्न मार्गाें से होती हुई गांव से गुजरती हुई पुन: कथा पंडाल पर आकर समाप्त हुई।

कलश यात्रा में सबसे आगे कार्यक्रम आयोजक अनिल कुमार त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ सिर पर भागवत महापुराण रखकर चल रहे थे, उनके पीछे सैकड़ाें की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। साथ में पुरुष भक्तगण भक्तमय जयघोष करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

 
वहीं युवा श्रद्धालु एवं महिलाएं ढ़ोल मजीरे तथा शंख घड़ियाल के अलावा बैंड बाजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। नगर में निकली गई कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
 
कार्यक्रम आयोजकाें ने बताया कि सोमवार से श्री रामकथा ज्ञानयज्ञ एवं पंचकुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ में प्रतिदिन प्रात: सुबह देव पूजन, हवन एवं श्रीराम चरित्र मानस जी का पाठ प्रात: सात से साढ़े नौ एवं सायंकाल साढ़े तीन से छह बजे तक होगा।
विज्ञापन


परम पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज श्री राम कथा का प्रात: 10 से दोपहर दो बजे तक रसपान कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें