फोटो-34- ब्लाॅक कार्यालय पर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। संवाद
कंचौसी। किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग्यनगर ब्लॉक कार्यालय पर भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती, पेयजल समस्या, तालाब सूखने व रजबहा में पानी न छोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
ज्ञापन में किसान नेताओं ने बताया कि ब्लाॅक क्षेत्र के रजबहा, बंबे व तालाब सूखे पड़े हैं। इससे पशु -पक्षियों को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा हैं। बताया कि बिनपुरापुर, दहगांव और दिबियापुर के कृष्णानगर इलाके में नालों की सफाई न होने से बरसात में जलभराव से बाढ़ आ जाती हैं। इससे शाहपुर, मोहनपुर और दिबियापुर आदि में सैकड़ों एकड़ धान के खेतों की फसल डूब कर नष्ट हो जाती हैं ।
इसके अलावा बस्ती में पानी भरने से लोगों को मुसीबत उठनी पड़ती हैं। इससे निजात के लिए बारिश के पहले नालों तथा बंबों की सफाई कराने व बिजली कटौती बंद कराने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश सिकरवार, रामस्वरूप राजपूत, अशोक राजपूत, सुरेश वर्मा व आशीष यादव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।