फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाएं जनता तक पहुंचाने के लिए डाक अधिकारियों ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में डाक विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस क्रम में मंगलवार को डाक विभाग के अधिकारियों ने चौधरी विशंभर सिंह इंटर कालेज के शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमास्टर रणधीर सिंह, शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सौरभ कुमार ने चौधरी विशंभर सिंह इंटर कालेज पहुंचकर वहां शिक्षकों से जनसंपर्क किया। उक्त अधिकारियों ने डाकघर में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें अन्य बैंकों की तरह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी। विद्यालय में दस खाता खोले।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि डाक विभाग की ओर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुरू होने से अब तक जिले भर में कुल 13 हजार आठ सौ खाते खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले भर में कुल 155 डाकघर हैं। बताया कि क्यू आर कार्ड मिलने पर उक्त खाताधारक किसी भी बैंक से रुपये का लेनदेन कर सकता है। हालांकि अभी उसका उपयोग एटीएम मशीन पर नहीं किया जा सकता। उसके लिए एटीएम कार्ड जारी किया जाएगा। यह खाता जीरो बैलेंस पर खोला जा रहा है। पोस्ट मास्टर रणधीर सिंह ने बताया कि अब डाकघर में जननी सुरक्षा, मनरेगा, बच्चों के वजीफा, मातृत्व योजना, अटल विकास योजना सहित टीबी मरीजों की धनराशि उक्त खातों में भेजी जा सकती हैं। अब डाकघर द्वारा दिया गया क्यूआर कार्ड अन्य बैंकों की तरह सुविधाएं प्रदान करेगा। इस दौरान डाकघर बाबू दीपक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें