फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखमपुर के चार किसानों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। यूएम पावर प्लाट को लेकर चहार दीवारी का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम छोटे सूखमपुर नौगवा के समीप चार किसानों ने मुआवजा न मिलने की बात कहते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि इस संबंध में ठेकेदार द्वारा बताया गया कि किसी तरह का विरोध नहीं हुआ है। अभी काम सूखमपुर से चार किलो मीटर दूरी पर चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम छोटे सूखमपुर नौगवा के पास किसान राम प्रसाद, शिवकुमार, रामदास, सुखर लाल ने यूएम पावर प्लांट की हो रही चहारदीवारी को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस किसानों ने बताया कि वह यहां चहारदीवारी नहीं बनने देंगे। जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल जाता। बताया कि यह भूमि उन्होंने खरीदी थी, इस जमीन के अलावा उनके पास कोई जमीन नहीं हैं। किसानों का आरोप है कि जब तक उनका भुगतान नहीं हो जाता, तब तक अपने जमीन पर चहारदीवारी नहीं बनने देंगे। इन किसानों का आरोप है कि उन लोगों ने आपत्ति आठ साल पहले ही दर्ज कराईं थीं। लेकिन उनकी आपत्तियों का आज तक निराकरण नहीं किया गया है। इधर चहारदीवारी का निर्माण करने वाले ठेकेदार लोकेंद्र सिंह ने बताया कि चहारदीवारी निर्माण का काम अभी कंचौसी की ओर चल रहा है। सूखमपुर गांव अभी चार किलो मीटर दूर है। आज और कल किसी तरह का कोई विरोध किसानों द्वारा नहीं किया गया है। काम विधिवत रूप से संचालित हो रहा है। बताया कि यदि कोई किसान मुआवजा न मिलने की बात कहकर विरोध करेगा तो इसकी जानकारी कंपनी के बड़े अधिकारियों को दी जाएगी। किसानों की समस्या का निराकरण करेंगे।
ठेकेदार लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अभी काम कंचौसी की ओर चल रहा है। कंचौसी से सूखमपुर गांव तक काम पहुंचने में समय लगेगा। सूखमपुर गांव लगभग चार किलो मीटर दूर है। आज किसी तरह ग्रामीणों का कोई विरोध नहीं देखने को मिला है। जहां चहारदीवारी निर्माण का काम हो रहा है वहां ग्रामीणों द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें