किसानों पर आफत कम होती नजर नहीं आ रही है। अचानक नहर में खांदी कट जाने से कई खेत जलमग्न हो गए, जिसमें किसानों के कटाई के लिए रखे हजारों गटठर पानी में भीग गए।
बताते चलें कि अजीतमल क्षेत्र के गोपालपुर मौजा में नहर का पानी अचानक छोड़ दिया गया। इससे नहर पटरी कमजोर होने पर वह टूट गई और गोपालपुर में नहर पटरी के किनारे खेतों में रखे गेहूं के गट्ठर भीग गए।
गोेपालपुर मौजा के किसान प्रेमनारायण दुबे , महेंद्र कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि 18 से अधिक किसानाें की फसलें जलमगभन हो गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है।
किसानों का कहना है कि जब नहर में पानी की जरूरत होती है, तब पानी नहीं छोड़ा जाता है और जब अब पानी की कोई जरूरत नहीं है, तब नहर में पानी ओवर छोड़ा गया है, जिससे किसानों की फसल तबाह हो गई है।