फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कटैया की टीम ने जीता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। युवा कल्याण विभाग एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा खेल सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मैच में कटैया टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि खेल सप्ताह कार्यक्रम के 26 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंतिम दिन शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न कराई गई थी। इसमें कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया।



फाइनल मैच कटैया और नगला बरी टीम के बीच खेला गया। इसमें कटैया की टीम विजेता और नगला बरी की टीम उप विजेता बनी। मुख्य अतिथि ब्रजेंद्र यादव प्रधान प्रतिनिधि, वंदना मिश्रा, नफीस अहमद आदि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इन प्रतियोगिता के दौरान मैच आफीसर रविंद्र, अरूण, सौरभ यादव, अमेरिका यादव रहे।
विज्ञापन


बताया कि 26 अगस्त से आयोजित सभी खेल प्रतियोगिताओं के विजेता व उप विजेताओं को आज सम्मानित किया था। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रेम यादव, जितेंद्र, मुकेश कुमार, अमित, त्यागी कुमार वर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें