फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवकों पर जानलेवा हमले के मामले में करणीसेना की चेतावनी

Tue, 16 Sep 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंडी समिति के सामने कार सवार बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमले किया था मामले में करणीसेना ने जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इधर, दबिश के बाद भी गिरफ्तारी न होने से अब पुलिस वारंट जारी कराने की तैयारी में जुट गई है। आरोपी सत्ताधारी पार्टी के करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव आनेपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने भाई कंचन व गांव के सतेंद्र, हिमांशु, विजय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में चार नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि भाई समेत उनके साथी की कोतवाली के गांव बरमूपुर निवासी रंजीत कठेरिया, जीतू कठेरिया, मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अश्वनी पाल, समरतपुर गांव निवासी गुलशन से सोशल मीडिया पर किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।
इसके बाद आनेपुर निवासी चारों युवक मंडी के सामने पहुंचे। तभी कार सवार आरोपी रंजीत, जीतू कठेरिया, अश्वनी पाल, गुलशन 50 अज्ञात के साथ पहुंचे। उनके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार से पिस्टल व रिवाल्वर निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वह अफरा-तफरी फैल गई। मामले में अभी तक गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। वहीं, अब इस मामले में करणीसेना ने भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह व प्रदेश अध्यक्ष ने 48 घंटे अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि गिरफ्तारी न होने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें