फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के मर्मज्ञ व समाज सुधारक थे कांशीराम : बाबूराम

Thu, 09 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-09एयूआरपी 11 पुण्यति​थि पर बसपा संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि देते सपाई। स्रोत: कार्यकर
विज्ञापन
औरैया। बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सपाइयों ने आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें भारतीय राजनीति का मर्मज्ञ व समाज सुधारक बताया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण व उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने छह दिसंबर 1978 में आल इंडिया दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारी महासंघ की स्थापना की, जो बामसेफ के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में कार्य करते हुए उन्होंने पुणे में विस्फोटक अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला में पहली बार जातिगत भेदभाव का अनुभव किया।
वे जातिगत भेदभाव को ख़त्म करने के लिए 1964 में एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता बन गए थे। इस मौके पर मदन सिंह गौतम, महेंद्र त्रिपाठी,भगवती निषाद, मधु यादव,राज नारायण बघेल, अरविंद पोरवाल, राधे यादव,अरविंद कुशवाहा, नन्नू यादव, योगेश विरासिया,अजय यादव, राजकुमार गौतम, गजराज सिंह, राजीव शाक्य, मनोज शाक्य व अमित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें